फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पूर्ण रूप से बने कोविड अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सदर विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेडिकल कॉलेज को पूर्ण रूप से कोविड मरीजों के लिए आरक्षित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां पर एल-3 स्तर की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में यहां गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज हो सकता है। साथ ही उन्होंने रेमडेसिविर इंजेक्शन की भी पर्याप्त मात्रा में सीधी आपूर्ति मेडिकल कॉलेज में कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में ओपीडी को बंद कराकर दो अतिरिक्त वार्डों में कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराने से कुछ राहत तो मिली मगर संक्रमण का प्रसार काफी तेज है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से व्यवस्था अब भी अपर्याप्त महसूस हो रही है। झांसी बुंदेलखंड का मुख्य केंद्र है। ललितपुर, जालौन, महोबा जनपदों के अतिरिक्त झांसी की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ व अन्य जिलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण बढ़ते मरीजों का दबाव झांसी पर पड़ रहा है। अब यहां संसाधनों को बढ़ाने की जरूरत है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज को पूर्ण रूप से कोविड अस्पताल में तब्दील करने की जरूरत है। रेमडेसिविर इंजेक्शन का भारी अभाव है। इसलिए मेडिकल कॉलेज को पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन की सीधी आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें