फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज : फुटपाथ और शौचालय ही नहीं, सड़क पर भी कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक और दो के बाहर फुटपाथ और सुलभ शौचालय पर ही नहीं बल्कि सड़क पर भी कब्जा है। सड़क और फुटपाथ पर बेतरतीब ढंग से ठेले लगाकर दुकानें सजा ली गई हैं। इससे मेडिकल कॉलेज के बाहर जाम के हालात रहते हैं। रोगियों को आवागमन में दिक्कत होती है और एंबुलेंस भी फंसती है।

मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक से प्रवेश और गेट दो से निकासी होती है। दोनों गेटों के बाहर नगर निगम ने लोगों की सहूलियत के लिए सुलभ शौचालय बनवाया है। चौड़े फुटपाथ और पक्की सड़क भी बनाई है ताकि मेडिकल कॉलेज आने वालों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। बावजूद इसके, दोनों गेटों के बाहर कब्जा किया गया है। सुलभ शौचालय तक नजर नहीं आता। कब्जा कर खोली गईं अस्थायी दुकानों पर आने वाले ग्राहक अपने वाहन गेट के पास खड़े कर देते हैं। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन




कब्जे की होड़ ने बनाईं दिक्कतें



झांसी। मेडिकल कॉलेज के बाहर कब्जा करने की होड़ लगी हुई है। कब्जा करने वालों का कहना है कि जब हमारे यहां ग्राहक नहीं आते हैं तो मजबूरन हमें आगे बढ़ना होता है।
विज्ञापन


वर्जन



नगर निगम की टीमें लगातार अतिक्रमण हटा रही हैं। मेडिकल काॅलेज के आसपास अतिक्रमण हटवाए थे। गेट नंबर एक और दो से बाहर फुटपाथ और सड़क पर किए गए कब्जे हटवाए जाएंगे। - रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें