झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बुधवार को महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने मेडिकल कॉलेज स्टाफ और एक महिला ट्रेनी से अभद्रता कर दी। सीएमएस पर भी हमला करने का प्रयास किया गया। इसे लेकर सीएमएस का पत्र मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
मेडिकल कॉलेज मेें आईसीयू में भर्ती महिला मरीज रंजना सिंह पत्नी उमेश सिंह निवासी नरसिंहराव टौरिया की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सीएमएस ने बताया कि मौत के बाद स्टाफ ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया, तो परिजनों के साथ 8-10 अज्ञात लोगों ने वार्ड ब्वाय अनिल श्रीवास, एलटी ट्रेनी विशाल मिश्रा और शिवम प्रजापति से अभद्रता की। गुस्साए परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात एक महिला ट्रेनी से अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा सीएमएस पर हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक शासकीय कार्य बाधित रहा। इसे लेकर सीएमएस ने प्राचार्य को पत्र लिखा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
प्राचार्य नरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि आईसीयू वार्ड में महिला मरीज की मौत होेने पर परिजनों ने स्टाफ से अभद्रता की है। इस मामले में एसएसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।