फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शक्ति’ की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को महानगर में देवी पीठों पर मां ब्रह्मचारिणी की विशेष आराधना हुई। इस अवसर पर घर- घर में पूजा- अनुष्ठान का क्रम जारी रहा। श्रद्धालु मां आदि शक्ति की भक्ति में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

व्रत-अनुष्ठान की दृष्टि से नवरात्र के नौ दिन विशेष माने जाते हैं। देवी पीठों पर सूर्योदय से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा बना रहता है। लेकिन, इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से लोग घरों में रहकर ही मां की आराधना में जुटे हुए हैं। देवी पीठों पर श्रद्धालुओं की आवक कम है। हालांकि, मंदिर के भीतर विधि- विधान से पूजा - अनुष्ठान का क्रम जारी है। बुधवार को नवरात्र के द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी की आराधना हुई। इस अवसर पर मंदिरों में मां के बीज मंत्र का जाप हुआ। घरों में भी अनुष्ठान किए गए। पंचकुइयां स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह परंपरानुसार महिलाओं ने मां को जल अर्पित किया। हालांकि, एक समय में सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर प्रवेश दिया गया। सीपरी बाजार स्थित लहर की देवी मंदिर, लक्ष्मीताल के निकट स्थित मां काली विद्या पीठ समेत अन्य देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने कोविड सुरक्षा के उपायों के साथ मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं के चेहरे पर मास्क नजर आए और मंदिरों के प्रवेश द्वारों पर सेनिटाइजर की व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें