फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून के काले कारोबारियों के निशाने पर मेडिकल के पांच विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल की फर्जी स्लिप लगाकर मरीजों को हजारों रुपये में खून बेचने के मामले पकड़े गए हैं। खून के इन काले कारोबारियों के निशाने पर कॉलेज के पांच विभाग रहते हैं और ये इन्हीं विभागों के इर्दगिर्द डेरा डाले रहते हैं। मौका लगते ही मदद के नाम पर मरीज के तीमारदारों को ठग लेते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में तीन ऐसे मामले पकड़े गए हैं, जिनमें ब्लड बैग के ऊपर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की स्लिप लगी हुई थी, लेकिन उस पर न तो रजिस्ट्रेशन नंबर था और न ही डॉक्टर के हस्ताक्षर। अन्य जरूरी जानकारियां भी गायब थीं। जानकारी करने पर मरीजों के परिजनों ने बताया कि उन्हें यह खून कुछ लोगों ने लाकर दिया है। वे लोग उन्हें मेडिकल के पास ही मिले थे। जबकि वह उन लोगों को पहचानते नहीं हैं। परिजनों ने बताया कि खून के एवज में उन्होंने साढ़े तीन हजार- चार हजार रुपये भी दिए थे।
खून के ये सौदागर मेडिकल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, बाल रोग विभाग, सर्जरी व मेडिसिन विभाग के इर्दगिर्द डेरा डाले रहते हैं। मरीज को खून की जरूरत पड़ने पर यह तीमारदारों के संपर्क में आ जाते हैं। उन्हें जिला अस्पताल के नाम पर निजी ब्लड बैंकों से ब्लड बैग लाकर थमा देते हैं, जिसके एवज में चार हजार रुपये तक वसूल किए जाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, अब मामले पकड़े जाने के बाद मेडिकल में सतर्कता बरती जाने लगी है। बाहर से आने वाले खून का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके अलावा खून के इन सौदागरों को चिह्नित किया जाने लगा है। कुछ नाम सामने भी आए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
बाहर से आने वाले रक्त को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी विभाग को बाहरी ब्लड का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खून लाकर देने वालों को भी चिह्नित किया जाने लगा है। कुछ नाम सामने भी आए हैं। पुष्टि होने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

- डा. एनएस सेंगर, प्राचार्य - मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें