फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल मां कर्मचारियों को रेलवे ने स्थानांतरण में दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महिला कर्मचारी नौकरी के साथ अपने बच्चों की बेहतर परवरिश भी कर सकें, इसके लिए रेल प्रशासन की ओर से सिंगल मदर महिला कर्मचारियों को स्थानांतरण में राहत देने का काम किया है। उनका दूसरे स्टेशन पर स्थानांतरण न किए जाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर स्थापना की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत रेलवे में कार्यरत एकल मां कर्मचारियों को उसी जगह पर रखा जाएगा, जहां वे तैनात हैं। आवश्यकता पड़ने पर उनकी आसपास के क्षेत्र में ही तैनाती की जाएगी। इसके लिए पटल परिवर्तन भी किया जा सकेगा।
माना जा रहा है कि रेलवे की इस व्यवस्था से सिंगल मदर कर्मचारी तनाव मुक्त रहेंगी। वे बच्चों की शिक्षा व उनकी परवरिश पर बेहतर ढंग से ध्यान रख सकेंगी।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश का पालन सुनिश्चित किया गया है। इससे एकल मां महिला कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें