फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अग्निकांड : सीजेआई से समयबद्ध जांच शुरू करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एजेंसी



नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वकील अमित द्विवेदी ने सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना को पत्र लिखकर झांसी मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू (नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में आग मामले की समयबद्ध जांच की मांग की है। इस हादसे में 17 शिशुओं की मौत हो गई थी। बुंदेलखंड क्षेत्र के मूल निवासी अमित द्विवेदी ने रविवार को सीजेआई को यह पत्र लिखा था।
विज्ञापन


द्विवेदी ने जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने की मांग की। उन्होंने पत्र में अस्पताल में गंभीर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया है। द्विवेदी ने इस बात पर जोर दिया कि जवाबदेही तय की जानी चाहिए और शोकाकुल परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। एनआईसीयू में आग लगना कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि बुंदेलखंड में सरकारी स्वास्थ्य सेवा को प्रभावित करने वाली व्यवस्थागत विफलताओं का सिलसिला है। उन्होंने कुछ सरकारी डॉक्टरों पर सार्वजनिक सेवा के बजाय निजी प्रैक्टिस को प्राथमिकता देने का भी आरोप लगाया, जिससे स्वास्थ्य सेवा संकट और बढ़ गया। उन्होंने सीजेआई से जांच के दायरे को बढ़ाने की अपील की है, ताकि सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस के प्रभाव समेत बड़े प्रणालीगत मुद्दों पर भी ध्यान दिया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें