फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के तीन ओटी बंद, वार्ड नौ रिजर्व

विज्ञापन
कोरोना के केस बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज में तीन ओटी बंद कर दी है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के तीन ओटी बंद, वार्ड नौ रिजर्व
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तीन ऑपरेशन थिएटर बंद कर दिए गए हैं। जबकि, एक वार्ड को रिजर्व कर लिया गया है। कोविड अस्पताल के सभी बेड भरने के बाद वार्ड नंबर नौ में मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में कोविड अस्पताल बना हुआ है। यहां पर 230 बेड हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मेडिकल कॉलेज में रोजाना काफी संख्या में मरीज भर्ती हो रहे हैं। मौजूदा समय में कोविड अस्पताल में लगभग दो सौ बेड भर चुके हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने फैसला किया है कि अस्पताल में गंभीर मरीजों के लिए बेड की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए बिना लक्षण वाले 15 वर्ष से ज्यादा और 50 साल से कम उम्र के गैर गंभीर मरीजों को तो अस्पताल में भर्ती करना बंद कर दिया गया है। वहीं, अब वार्ड नंबर नौ से मरीजों को भी दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के सभी बेड भरने के बाद यहां पर कोरोना संक्रमितों को भर्ती किया जाएगा। वहीं, कॉलेज में छह में से तीन ओटी बंद कर दी गई हैं। इनके स्टाफ को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें