फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की राज्य सूचना आयोग से शिकायत

Mon, 21 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज द्वारा हाल फिलहाल सिटीजन चार्टर बनाने से हाथ खड़े कर देने के बाद आरटीआई आवेदक राज्य सूचना आयोग पहुंच गया है। आवेदक ने कॉलेज पर सूचनाएं उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पिछोर निवासी मुदित चिरवारिया ने मेडिकल कॉलेज के जन सूचना अधिकारी प्रधानाचार्य कार्यालय से बीती 24 जुलाई को आरटीआई के तहत सिटीजन चार्टर समेत 10 बिंदुओं पर सूचना मांगी थी।

30 दिन पूर्ण होने के बाद जन सूचना अधिकारी द्वारा अपूर्ण सूचनाएं भेजी गईं। इस पर आवेदक ने ठीक दो माह बाद 24 सितंबर को प्रथम अपीलीय अधिकारी से पूर्ण सूचनाएं देने की अपील की।
विज्ञापन


फिर से एक माह निकलने के बाद अपूर्ण सूचनाएं आईं और प्रथम अपील होने के बाद पैसों की मांग की गई। आवेदक ने आरोप लगाया है कि अधिनियम से अवगत कराने पर विभाग सूचनाएं देने में लगातार टाल-मटोल करता जा रहा है।

प्रार्थी ने बीते नौ नवंबर और पांच दिसंबर को रिमाइंडर देकर पूर्ण सूचना देने की मांग की, लेकिन विभाग निर्धारित से अधिक समय लेने के बावजूद समय की मांग करता ही जा रहा है।
विज्ञापन


आवेदक ने राज्य सूचना आयोग से विभिन्न बिंदुओं पर सूचना दिलाने के साथ-साथ जन सूचना अधिकारी को दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें