फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ को बंद मिला केंद्र पूरे स्टाफ का वेतन काटा

Mon, 21 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। स्वास्थ्य केंद्रों की लापरवाही बरतने की हकीकत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आ गई। एक स्वास्थ्य केंद्र में जहां उन्हें ताला बंद मिला, वहीं दूसरे में चिकित्सक नदारद मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले स्टाफ का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जमीनी हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव सोमवार दोपहर दो बजे निरीक्षण करने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजला पहुंच गए। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ताला लटका मिला। इस पर उन्होंने उक्त केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित सभी कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, सभी से स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया गया है। इसके बाद सीएमओ ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालर का निरीक्षण किया। यहां भी उन्हें डॉ. मेधारानी एवं डॉ. संतोष कुमार अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने दोनों चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, केंद्र में सिटीजन चार्टर नहीं लगा था। सफाई व्यवस्था भी सही नहीं मिलने पर उन्होंने स्टाफ कर्मचारियों से नाराजगी जताई। सीएमओ ने स्टाफ को चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण करवाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें