महात्मा गांधी और महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय विवाह घर में अग्रवाल युगल विकास संस्थान की ओर से अग्रवाल मेला आयोजित हुआ। इसमें 55 बुजुर्ग दंपतियों, 175 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों, व्यापारियों का भी सम्मान हुआ। वही, फूलों की रंगोली, अग्रवाल स्मार्ट श्रीमती, पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं। मिस अग्रवाल का ताज नूपुर ने पहना।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सदस्यों ने कई स्टाल लगाएं, इनमें पाव भाजी, मसाला डोसा, पिज्जा से लेकर मनोरंजक गेम्स को लोगों के लिए आकर्षण रहे। वहीं, कार्यक्रम में बच्चों ने भारत माता, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री के स्वरूप धारण किए। इसके बाद हुई मिस अग्रवाल प्रतियोगिता में नूपुर ने पहला, यशी ने दूसरा, सिमरन ने तीसरा, अग्रवाल स्मार्ट प्रतियोगिता में रश्मि ने पहला, दीपिका ने दूसरा, फूलों की रंगोली प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला, शालिनी मोदी ने दूसरा स्थान पाया। इस मौके पर दांपत्य जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले 55 बुजुर्ग दंपतियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल रत्न से डॉ. जितेंद्र अग्रवाल को, अग्रवाल भूषण से वेद प्रकाश अग्रवाल को, अग्रवाल गौरव से वेद को, अग्रवाल व्यापार रत्न से जय प्रकाश सर्राफ को, चिकित्सा सेवा रत्न से राजकुमार अग्रवाल चौधरी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, रमेश चंद्र सर्राफ, बृजकिशोर अग्रवाल, अतुल अग्रवाल किलपन, प्रवीण सागर अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल मोदी, सुनील अग्रवाल, डा. दीपशिखा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, अंजू, मनोज परसन, जितेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, गोपाल बसंल, राजीव गंधी, पंकज गर्ग, रेखा राठौर, रचित अग्रवाल, विनय अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल मौजूद रहे।