फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में एम कॉम ई-कॉमर्स भी होगा नए सत्र से शुरू, दावा : ऐसा करने वाला बीयू प्रदेश का पहला विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) में शिक्षा सत्र 2025-26 से एम कॉम ई-कॉमर्स के साथ बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र एंड ई-बिजनेस और एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स डिग्री कोर्स एक साथ शुरू हो रहे हैं। दावा है कि प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में ये पाठ्यक्रम शुरू नहीं हुए हैं। इस कोर्सों के जरिए विद्यार्थियों को स्टेटिक्स मैनेजमेंट, कॉरपोरेट सेक्टर के इकोनॉमिक्स डिसीजन, डाटा एनालाइसिस और ऑनलाइन ट्रेडिंग सिखाई व पढ़ाई जाएगी।



बैंकिंग, अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सीबी सिंह ने बताया कि तीन नए पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं, जो प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय में नहीं चल रहे हैं। इसमें कारपोरेट इकोनॉमिक्स डिसीजन, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट एकाउंट, बिजनेस एनालिसिस एंड कारपोरेट रेस्पॉसविलिटी, ई-कॉमर्स, कारपोरेट फाइनेंस, इंटरनेट एवं वेब डिजाइनिंग, लॉजिस्टिक एंड सप्लाई मैनेजमेंट आदि पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में ऑनलाइन ट्रेडिंग तेजी से बढ़ती जा रही है। कोर्स करने के बाद विद्यार्थी अपना कारोबार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


0- दाखिला फीस भी करीब 25 हजार रुपये

सामान्य कोर्स की तरह इनकी फीस करीब 25 हजार रुपये रखी गई है। चूंकि नए शिक्षा सत्र में दाखिले के लिए पूरे प्रदेश के विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन




0- पहले सत्र में होंगी 60-60 सीटें

पहले शिक्षा सत्र में बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र एंड ई-बिजनेस और एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स डिग्री कोर्स की 60-60 सीटें होंगी। यदि विद्यार्थियों के ज्यादा आवेदन आते हैं तो सीटें बढ़ाने का फैसला बीयू प्रशासन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें