फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संदिग्ध हालात में हॉस्टल की दूसरी मंजिल से गिरकर एमबीबीएस के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 02 Jul 2025 12:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
एमबीबीएस के छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र की हॉस्टल की दूसरी मंजिल से संदिग्ध अवस्था में गिरकर मौत हो गई है। वह लखनऊ के निराला नगर निवासी डॉक्टर रवि खन्ना का पुत्र है।  उनकी मां निधि खन्ना स्कूल संचालित करती हैं। 

विज्ञापन


तृतीय वर्ष के छात्र सिद्धार्थ ने बताया कि सार्थक खन्ना कल ही लखनऊ इंटरसिटी से लौटकर आया था। रात को कमरे का कूलर और पंखा नहीं चलने की वजह से कमरे में काफी गर्माहट थी। जिसके कारण वह उनके कमरे में नहीं सोया।

सुबह 6 बजे तक सब कुछ सही था। करीब 7 बजे वह रेलिंग की तरफ गया, जहां संदिग्ध अवस्था में रेलिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।  उसके सिर में काफी चोट आई जब तक उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि डॉ. रवि 1985 में मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें