फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस 2016 बैच की स्थगित परीक्षाएं नवंबर में

Mon, 25 Sep 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
exam, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2016 बैच की स्थगित परीक्षा अब नवंबर में कराई जा सकती है। वहीं, आंतरिक कमेटी से छात्र-छात्राओं से अनुपस्थित रहने के कारणों और शिक्षकों की कक्षाएं लेने की स्थिति के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2016 बैच के एक भी विद्यार्थी की कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं थी। नियमानुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा हर मा महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा को छात्रों की उपस्थिति भेज दी जाती है, इस कारण कोई चाहकर भी इसमें फेरबदल नहीं कर सकता है।

ऐसे में 11 सितंबर से होने वाली पूरे बैच की परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने विभागीय अधिकारियों, शिक्षकों के साथ बैठक कर नवंबर में परीक्षाएं करवाने पर चर्चा की। शिक्षकों को शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आंतरिक कमेटी को निर्देश दिए हैं कि वो छात्र-छात्राओं से कक्षाओं में न आने का कारण पूछे। इसके अलावा यह भी पता करे कि शिक्षक पढ़ाई कराते हैं अथवा नहीं। वहीं, लखनऊ में संबद्ध फिजियोलॉजी विभाग के शिक्षक की कॉलेज में वापसी कराने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


60-70 प्रतिशत को मिलेगा मौका
नवंबर में परीक्षा होने से एमबीबीएस 2016 बैच के 60-70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है। वहीं, जिनकी अनुपस्थिति काफी कम है, उनको और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें