फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती, प्रसूता की मृत्यु की सूचना दें, एक हजार मिलेंगे

Mon, 25 Sep 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hospital jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
अब गर्भवती या प्रसव पीड़िता की मृत्यु की सूचना देने वाले व्यक्ति को सरकार एक हजार रुपये का पुरस्कार देगी। इसके लिए 18001801900 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। सूचनादाता को इस नंबर पर फोन करना होगा। सूचना सही होने पर ई-पेमेंट के जरिए पुरस्कार राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की नई योजना के मुताबिक महिला के गर्भवती होने के बाद, प्रसव के दौरान या उसके 42 दिन के अंदर मृत्यु की पहली सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रदेश सरकार एक हजार रुपये देगी। इसके लिए राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 18001801900 चलाया गया है। फोन करने के दौरान ही सूचनादाता और महिला के बारे में पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी। सूचना की पुष्टि होने पर व्यक्ति को ई-पेमेंट के जरिए पुरस्कार राशि का सीधे खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों को यह राशि नहीं दी जाएगी। शासन की सोच है कि इस योजना के क्रियान्वयन से छुपी हुई मौतों को सामने लाकर समस्याओं के निराकरण की नीति बन सकेगी। कमिश्नर अमित गुप्ता ने मंडल के सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जनपदों में इस योजना का प्रचार-प्रसार करें। साथ ही मातृ मृत्यु की नियमित समीक्षा करें। गौरतलब है कि झांसी मंडल में अगस्त में 54 मातृ मृत्यु दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें