झांसी। नवाबाद थानांतर्गत पिछोर में रविवार की दोपहर में बिजली के खंभे पर चढ़े मजदूर की गिरने से मौत हो गई।
पिछोर में बिजली का काम कराने का ठेका आगरा की गुप्ता इलेक्ट्रीकल्स कंपनी ने लिया है।
इसके चलते ठेकेदार ने सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी जगनेर आगरा के साथ मजदूरों को काम के लिए भेजा था। रविवार को सुरेंद्र मजदूरों के साथ पिछोर में ठेके का काम करवा रहा था।
इस दौरान बबलू (35) पुत्र लालाराम निवासी गांव बुढे़रा ताजगंज आगरा बिजली के खंभे पर चढ़ा था। मध्याह्न करीब साढ़े बारह बजे खंभे के साथ वह गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।