फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकफुट पर महापौर, बजट बैठक बुलाने पर बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
बैकफुट पर महापौर, इसी महीने बैठक में पार्षदों के सामने रखा जाएगा 449 करोड़ का बजट
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम में बजट को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही खींचतान के बीच आखिरकार महापौर बजट बैठक बुलाने को लेकर राजी हो गए। उन्होंने इसी महीने बजट कार्यकारिणी के सामने रखे जाने की बात कही है। बैठक के दौरान नगर निगम कार्यकारिणी के सदस्य और पार्षद 449 करोड़ के बजट पर मुहर लगाएंगे। जिसमें तमाम सवाल उठाए जाएंगे।
नगर निगम में बजट बैठक बुलाने को लेकर महापौर खेमे एवं विपक्षी पार्षदों के बीच जमकर गतिरोध छिड़ा हुआ था। कोरोना की दूसरी लहर की गंभीरता को देखते हुए महापौर कार्यकारिणी बैठक बुलाने से बच रहे थे जबकि कार्यकारिणी पार्षद बैठक बुलाने पर जोर दे रहे थे।
विज्ञापन

महापौर ने आम सहमति से बजट पास कराने की कोशिश की लेकिन, विपक्षी पार्षदों ने उनकी इस पहल को ठुकरा दिया। विपक्षी पार्षदों का कहना था कि बजट में बड़े पैमाने पर गोलमाल किया गया है। इस वजह से कार्यकारिणी में बजट पर चर्चा की जानी जरूरी है। पार्षद विकास खत्री, महेश गौतम, दिनेश सिंह दीपू, विमल किशोर एवं उमेश जोशी बैठक बुलाने पर अड़ गए। पार्षदों ने दूसरे निगमों का भी हवाला दिया। बैठक न बुलाने पर धरने पर बैठने का भी एलान कर दिया। उधर, कार्यकारिणी पार्षदों के समर्थन में दूसरे पार्षद भी लामबंद होने लगे। कई भाजपा पार्षद भी इस मुद्दे पर विपक्षी पार्षदों के साथ आ गए। इधर, पार्षदों की लामबंदी को देखते हुए आखिरकार महापौर रामतीर्थ सिंघल शनिवार को बैठक बुलाने पर राजी हो गए। महापौर का कहना है कोविड के चलते बजट बैठक टाली जा रही थी। अब स्थिति बेहतर होने पर बैठक बुलाई जाएगी। उनका कहना है इसी जून माह में कार्यकारिणी के सामने बजट पेश किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष के लिए बजट पहले ही तैयार कराया जा चुका है।
विज्ञापन

-------------
आय बढ़ाने की तैयारी
झांसी। नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए कुल साढ़े चार सौ करोड़ की आय का अनुमान किया है। इसमें 239 करोड़ रुपये आय चालू वित्तीय वर्ष में अनुमानित की गई है वहीं, 235.84 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान किया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष निगम के पास करीब तीन करोड़ रुपये अतिरिक्त बचेंगे। कोरोना के चलते पिछले वर्ष निगम की आय में काफी कमी देखने को मिली है। वर्ष 2019-20 में निगम की आय 21900.05 लाख हुई थी जबकि पिछले वर्ष यह मात्र 9819. 55 लाख रुपये ही हो सकी। इस वित्तीय वर्ष में कुल 23915 लाख रुपये आय का अनुमान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें