दिनभर तेज धूप के साथ उमस और गर्मी बनी रही। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा। घरों से बाहर निकलने पर पसीने-पसीने हो गए। हालांकि, शाम को बादल छाए रहने से कुछ राहत मिली। आगे के कुछ दिनों में अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
पिछले कई दिनों से बारिश थम जाने से पारा फिर चढ़ना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम पार 36 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने से गर्मी के साथ भीषण उमस रही। लोग पसीने से तरबतर हो गए। शाम को जरूर बादल छाए रहने से गर्मी में थोड़ी नर्मी आई। मौसम विभाग के अनुसार आगे के दिनों में अधिकतम पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है लेकिन न्यूनतम पारा गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इससे रात थोड़ी सर्द होने लगेंगी।