फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह करोड़ की लागत से मऊरानीपुर से बरुआसागर रेल सेक्शन का होगा दोहरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर से बरुआसागर के बीच रेल सेक्शन के दोहरीकरण का काम जल्द शुरू होने वाला है। इस काम की औपचारिकताएं करीब पूरी हो चुकी हैं। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य आरंभ हो जाएगा। ट्रैक दोहरीकरण से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए यहां नए स्टेशन भवन के साथ ही सेवा भवन, आवास, ओवर हेड टैंक समेत अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज की ओर अभी सिंगल रेलवे ट्रैक है। रेल प्रशासन इसके दोहरीकरण की कवायद में जुटा है। इसके तहत पहले चरण में झांसी-मानिकपुर एवं खैरार-भीमसेन के बीच रेल ट्रैक दोहरीकरण का काम कराया जाना है। रेल अफसरों के मुताबिक इस ट्रैक के दोहरीरकरण से इस रूट पर रेल की रफ्तार बढ़ाई जा सकेगी। यह काम पिछले वर्ष स्वीकृत हो गया था। बजट भी सरकार ने स्वीकृत कर दिया। सर्वे समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब इस कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले चरण में झांसी-मानिकपुर के बीच पड़ने वाले मऊरानीपुर से बरुआसागर के बीच के रेल खंड में काम कराया जाएगा। यहां कुल 1610.67 लाख रुपये खर्च करके दोहरीकरण समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके जरिए इस रेल खंड के बीच नया स्टेशन भवन के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए सेवा भवन, ओवर हेड टैंक समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। यहां रेल कर्मचारियों के लिए आवास भी बनेंगे। रेल अफसरों का कहना है कि यह कार्य 18 माह के भीतर पूरा करना होगा। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह का कहना है कि निविदा प्रक्रिया आरंभ की जा चुकी है। तयशुदा समय पर यह निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें