फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊरानीपुर:  चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवती गिरी, पैर कटा

Tue, 24 May 2022 11:52 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह 2.40 बजे चलती संपर्क क्रांति एक्सप्रेस चढ़ने की कोशिश में एक युवती गिर पड़ी। हादसे में उसका एक पैर कट गया। मऊरानीपुर के गोपालगंज निवासी स्वामिता खटीक (28) अपने पिता देवेंद्र खटीक के साथ मानिकपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हो रही थी। प्लेटफार्म पर बारिश का पानी जमा होने की वजह से उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म के नीचे गिर पड़ी।

विज्ञापन


उसके दाहिने पैर के ऊपर से ट्रेन का पहिया गुजर गया, जिससे पैर कट गया। यह देख स्टेशन पर चीखपुकार मच गई। ट्रेन रोक कर युवती को बाहर निकाला गया और उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें