फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: श्रवण नक्षत्र एवं सिद्धि योग में मौनी अमावस्या कल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- संगम एवं अन्य पवित्र नदियों में स्नान करेंगे श्रद्धालु



संवाद न्यूज एजेंसी



कोछाभांवर। बुधवार 29 जनवरी को मौनी अमावस्या श्रद्धा भक्ति से मनाई जाएगी। महाकुंभ में संगम सहित अन्य पवित्र नदियों में श्रद्धालु स्नान कर दान करेंगे। अपने पूर्वजों को जल तर्पण करेंगे। मंदिरों और आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मौनी अमावस्या पर मौन व्रत भी रखा जाता है।
विज्ञापन




सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। महानगर एवं ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में संगम तथा चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में स्नान करने एवं अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं, कई श्रद्धालु ओरछा स्थित बेतवा एवं उनाव बालाजी स्थित पहूज नदी में स्नान-दान करेंगे। महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार, मौनी अमावस्या पर सिद्धि योग रहेगा। प्रात: 8:19 बजे तक उत्तराषाढ़ नक्षत्र एवं इसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। मौनी अमावस्या पर संगम एवं अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने की विशेष महत्ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें