झांसी। प्रदेश में निरंतर हो रही अधिवक्ताओं की हत्याएं व उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को बार काउसिंल ऑफ इलाहाबाद के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा एवं महामंत्र प्रणय श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में जुलूस निकाला व कोषागार को घेरकर विरोध प्रकट किया। इसके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में मृतक अधिवक्ताओं के आश्रितों को समान रूप से आर्थिक सहायता, परिवार के किसी योग्य सदस्य को राज्य में सरकारी नौकरी व परिवार के इच्छुक सदस्य को शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की गई। ज्ञापन देते समय बलवान सिंह यादव, राजीव निगम, छोटेलाल वर्मा, धर्मेंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार पटैरिया, अनुज चंद्र श्रीवास्तव, सुबोध लिखधारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। इसी तरह झांसी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर राय के नेतृत्व में वाणिज्य कर कार्यालय में द्वार सभा का आयोजन किया गया, इसके पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर राजीव तिवारी, जितेंद्र कुमार खरे, बाबूलाल, अंकुर निगम, विनय कुमार साहू, हर्षवर्धन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इधर, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय खन्ना के नेतृत्व में टैक्स अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। हड़ताल में जी एस सलूजा, अनिल गुरनानी, सुषमा अग्रवाल, राकेश झा, अभय शर्मा, बृजलाल आदि शामिल थे। उधर, डिवीजनल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता अध्यक्ष रामप्रकाश मिश्र ने की। इस मौके पर बृज किशोर माहेश्वरी, रामप्रकाश मिश्र, सीताराम श्रीवास्तव, ध्रुव अरजरिया, लखनलाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। इसी तरह जिला श्रम अधिवक्ता संघ की बैठक में रामकुमार खरे, संतोष सिंह चौहान, प्रतिपाल सोनी आदि व झांसी तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष केशव कांत शर्मा, रामेश्वर प्रसाद राजपूत, अरविंद कुमार रावत, हरीश कुमार शुक्ला आदि ने विरोध व्यक्त किया।