फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला गेस्ट हाउस मामले में शासन को भेजी गई रिपोर्ट

विज्ञापन
matatila gest house case
विज्ञापन
झांसी। बहुचर्चित माताटीला गेस्ट हाउस मामले की रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता की ओर से शासन को भेज दी गई। रिपोर्ट के साथ 28 अगस्त से चार अक्तूबर के बीच हुई बुकिंग की कापी भी भेजी गई है। गौरतलब है इस मामले के तूल पकड़ने पर सिंचाई मंत्री की ओर से रिपोर्ट तब की थी।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के माताटीला बांध प्रखंड स्थित निरीक्षण गृह के एलॉटमेंट को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। मानूसन के दौरान माताटीला बांध पिकनिक स्पॉट में तब्दील हो जाता है। यहां दूर-दराज से हाईप्रोफाइल लोग छुट्टियां मनाने आने लगते हैं। ऐसे में हालत यह होती है कि बांध की देखभाल में तैनात अभियंताओं को भी रूकने की जगह नहीं मिलती। इसी बीच विभागीय समीक्षा के लिए आए विशेष सचिव, सिंचाई को भी इसी वजह से जगह नहीं मिली। यहां अकसर होने वाली हाईप्रोफाइल दारू पार्टियां भी चर्चा का केंद्र बनती हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हो चुका। अमर उजाला में इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद शासन स्तर पर भी हड़कंप मच गया।
सिंचाई मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह के निर्देश पर इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली गई। वह रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता संजीव कुुमार झा की ओर से शासन को भेज दी गई। रिपोर्ट में उन्होंने माना कि आवंटन जिला प्रशासन की ओर से होने पर कठिनाई उठानी पड़ती है। इस रिपोर्ट के साथ 28 अगस्त से 4 अक्तूबर तक के विजिटर बुक की कॉपी भी भेजी गई है। अधीक्षण अभियंता ने दारू पार्टी के आयोजन की बात संज्ञान में न होना बताया है। उनका कहना है कि निरीक्षण गृह पहले ही बुक होने की बात विशेष सचिव को बता दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें