फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माताटीला पहुंचा सवा तीन लाख क्यूसेक पानी

विज्ञापन
Matatila Dam
विज्ञापन
झांसी। मप्र एवं समीपवर्ती इलाकों में लगातार पानी बरसने से पानी का दबाव रविवार को बढ़ गया। राजघाट बांध से कुल 3.05 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि माताटीला बांध तक यह पानी पहुंचकर सवा तीन लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। ऐसे में माताटीला बांध के सभी बीस गेट आठ फीट ऊंचाई तक खोलने पड़े। अधिक पानी छोड़ने से बेतवा में पानी का बहाव भी काफी तेज हो गया। सिंचाई विभाग के अभियंता लगातार स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन में मप्र समेत आसपास के इलाकों में हुई बारिश से राजघाट, माताटीला बांध तक काफी पानी पहुंच गया। पानी अधिक आने से दो दिन पहले माताटीला बांध के बीस गेट खोले गए थे, लेकिन आज इनकी ऊंचाई बढ़ाकर आठ फीट तक कर देनी पड़ी। सिंचाई विभाग के अभिंयताओं के मुताबिक पानी बढ़ने पर इनकी ऊंचाई बढ़ाकर बारह फीट तक करनी पड़ेगी। खबर लिखे जाने तक राजघाट से 3.05 लाख क्यूसेक, माताटीला से 3.25 लाख क्यूसेक, ढुकुवां से 2.39 लाख क्यूसेक एवं पारीछा से 3.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। करीब तीन लाख क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़े जाने से नदी उफनाने लगी। इसको देखते हुए संवेदनशील गांवों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन को सतर्क कर दिया गया। अगस्त माह में अच्छी बारिश हो जाने की वजह से यह सभी बांध अपनी क्षमता के करीब तक भरे जा चुके हैं। अभियंताओं के मुताबिक इसी तरह की बारिश रही तब सितंबर के पहले सप्ताह तक सभी बांध संतृप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें