फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी न आने से बंद हुए माताटीला के चौदह गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मप्र आदि इलाकों में बारिश थम जाने से यहां भी पानी पहुंचने की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। सोमवार को काफी कम पानी हो जाने से माताटीला बांध के चौदह गेट बंद कर दिए गए। अब सिर्फ छह गेट के जरिए 23 हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग के अभियंता बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम तक राजघाट से 39 हजार क्यूसेक, माताटीला से 23 हजार क्यूसेक, ढुकुवां से 17713 क्यूसेक एवं पारीछा से 36,500 क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा जा चुका। ये सारे बांध अगस्त के तयशुदा लक्ष्य के मुताबिक भर चुके हैं। ऐसे में अतिरिक्त पानी को बेतवा में छोड़ा जा रहा है। अभियंताओं के मुताबिक सोमवार को यहां पानी आने की रफ्तार में काफी कमी आ गई। माताटीला बांध के अधिशासी अभियंता मो.फरीद के मुताबिक अब सिर्फ 23 हजार क्यूसेक पानी ही डिस्चार्ज हो रहा है। इसके लिए छह गेट, दो फीट की ऊंचाई पर खोले गए हैं। बाकी चौदह गेट पानी न मिलने की वजह से बंद कर दिए गए। उधर, धीरे-धीरे पानी कम होने से बेतवा में उफान भी कम हो रहा है लेकिन, इसके बावजूद सतर्कता बरती जा रही है। सिंचाई विभाग के अभियंता भी बांधों में निरंतर निगरानी कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार के मुताबिक बारिश की संभावना को देखते हुए सभी बांध में तैनात कर्मचारियों को एलर्ट पर रखा गया है। देर-रात पानी बढ़ने पर फिर से सभी गेट खोले जाने की जरूरत पड़ सकती है। इसको देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें