फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह : 15 वर-वधुओं ने लिए फेरे, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। कस्बा के अंश आश्रम बमनुआं में आयोजित 21 कुंडीय लक्ष्मीनारायण यज्ञ का सोमवार को 15 सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह के साथ समापन हो गया। बिजना रोड हरिजन बस्ती से शुरू हुई, 15 दूल्हों की बरात देखने ग्रामीणों की कतारें लग गईं। आश्रम के गेट पर टीके की रस्म अदाकर विशालकाय टेंट बनाए गए। जिसमें जयमाला स्टेज पर सभी नवयुगलों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर भरत महल अयोध्या से आए महंत कल्याण दास, आयोजक अंशजी, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय कोषाध्यक्ष जिज्ञासा तिवारी से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


इसके बाद आश्रम परिसर में बने मंडप के नीचे ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण कर सात फेरे, भांवर, सात-पांच वचन, मांग भराई व कुंअर कलेऊ सहित विवाह की रस्में हुईं। आयोजन में वर-वधू पक्ष सहित दूरदराज से आए सभी लोगों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान भारतकांत तिवारी, आनंद रावत, प्रधान बमनुआं रविशंकर शुक्ला, दिलीप मुदगिल, महेशचंद्र बिरथरे, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल का स्टाफ, बृजकिशोर समाधिया, विनीत श्रोतिय रानीपुर, मैथिलीशरण मुदगिल, पूर्व डीएसपी राजेश कुमार सिंह, रामानुज तिवारी कुडार, गीता सोनी, अश्विनी मिश्रा, अशोक वर्मा, हरप्रसाद कुशवाहा, नरेश समाधिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें