फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नकाबपोश युवकों ने भाजपा नेता के घर बरसाईं 40 राउंड गोलियां, हमले में युवतियां भी शामिल, गाड़ियों को तोड़ा

Mon, 17 Mar 2025 03:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में नकाबपोश युवकों ने भाजपा नेता के घर पर 40 राउंड गोलियां बरसाईं। इस हमले में युवतियां भी शामिल थी। नौ युवक समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूजे खां खिड़की के पास रहने वाले भाजपा नेता नरेंद्र कुशवाहा के घर रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 35 से 40 हमलावरों ने धावा बोल दिया। उन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने के बाद करीब 40 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज से आसपास दहशत फैल गई।

विज्ञापन


आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए।हमलावरों ने गाली-गलौज करने के साथ पथराव शुरू कर दिया। बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। तमंचे एवं देसी पिस्टल से फायर किए।हमले के पीछे पैसों के विवाद की बात सामने आ रही है। नरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उनकी तलाश में तीन टीमों को लगाया है।

स्वॉट टीम भी सुरागकशी कर रही है। देर रात आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश भी दी गई। सूजे खां खिड़की के पास रहने वाले नरेंद्र कुशवाहा फूलों की खेती करने के साथ स्थानीय स्तर पर भाजपा में सक्रिय हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम पंकज नामक युवक से उनकी बाइक टकरा गई थी। पंकज ने गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


प्रारंभिक छानबीन में पैसों के विवाद की वजह सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर अतर कुशवाहा, सनी कुशवाहा, गोल्डी कुशवाहा, मन्नू कुशवाहा, भरत, हर्ष राय, पंकज, अभिषेक कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा समेत 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए टीम लगाई गई है। - स्नेहा तिवारी, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें