फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर के हरदौल मोहल्ला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से मौत हो गई। करीब तीन महीने पहले उसकी नवजात बेटी की मौत हो गई थी। विवाहिता के परिजनों ने ससुरालीजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पति, सास समेत देवरानी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मूल रूप से तालबेहट की रहने वाली निधि जोशी (42) ने पांच साल पहले हरदौल नगर निवासी मुकेश जोशी से शादी की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी। मुकेश रेलवे में ग्रुप डी में कार्यरत है जबकि निधि तालबेहट में संविदा पर नर्स थी। परिजनों ने बताया कि कई साल से दंपती को संतान नहीं हो रही थी। काफी इलाज के बाद निधि ने तीन माह पहले बेटी को जन्म दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल में निधि को परेशान किया जाता था। निधि ने कुछ दिन पहले फोन पर यह बात बताई थी। उन लोगों ने उसे समझाया। मंगलवार रात निधि कमरे में अचेत मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके जहर खाने की परिस्थितियां साफ नहीं हो सकी। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक, मायके पक्ष की तहरीर पर पति मुकेश समेत सास एवं देवरानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि, छानबीन में मालूम चला है कि नवजात बच्ची की मौत के बाद से निधि अवसाद में थीं। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें