फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। विवाहिता ने दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल से निकाले जाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ नगरा में रहने वाली मुस्कान ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2025 को इलाहाबाद के शुभम वर्मा से हुई थी। शादी में मुस्कान के मायके वालों ने करीब 18 लाख रुपये खर्च किए थे। विवाह के बाद से पति शुभम, सास रेखा, ससुर वीरेेंद्र कुमार और देवर तुषार लगातार दहेज की मांग करने लगे। वह सभी उससे बाइक और दुकान खोलने के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मुस्कान को भूखा-प्यासा रखा गया, गाली-गलौज व मारपीट की गई। पति शुभम ने मुस्कान के जेवर और स्त्रीधन छीनकर 20 जून को उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। शुभम ने धमकी दी कि दहेज मिलने तक वापस लेने न आने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान का आरोप है कि पति के रिश्तेदार मामा बंगाली, उनकी पत्नी ज्योति, बेटा इशांत आनंद उर्फ बाबू और मौसी की लड़की रिचा भी उत्पीड़न में शामिल हैं। ये सभी ससुरालजनों को दहेज मांगने के लिए उकसाते हैं। इसके लिए सभी मामा बंगाली के खाती बाबा स्थित घर पर बैठकें करते हैं। प्रेमनगर थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें