फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन विवाद में गोली मारकर दंपती की हत्या, पेरोल पर बाहर आए भाई पर आरोप

Sun, 05 Jan 2020 02:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के आजादपुरा मोहल्ला में जमीनी विवाद में दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप मृतक के भाई पर है। मृतक रामआसरे का अपने भाई भरत से रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। इससे गुस्साए छोटे भाई ने अपने बड़े भाई रामआसरे और भाभी सुनीता की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद से ललितपुर में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक और उसका भाई, दोनों पिछले कुछ समय से हत्या के एक मामले में आगरा जेल में बंद थे।
विज्ञापन


लगभग एक माह पूर्व ही वो जेल से पेरोल पर छूटकर बाहर आए थे। दोनों को वापस जेल जाना था, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें