फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहली पत्नी को धोखा देकर सिपाही ने रचाई दूसरी शादी, मेट्रोमोनियल साइट पर हुई मुलाकात; थाने पहुंची पीड़िता

Fri, 05 Apr 2024 08:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी जिले में एक शादीशुदा सिपाही ने धोखे से दूसरी शादी कर ली। वहीं, महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
शादी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने पहली पत्नी को धोखा देकर चोरी-चुपके दूसरी शादी रचा ली। कुछ दिनों पहले उसका भंडा फूट गया। इसके बाद दूसरी पत्नी पुलिस अफसरों के पास जा पहुंची। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पु़लिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलोनी निवासी छाया वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेट्रोमोनियल साइट के जरिए पिछले साल उसकी मुलाकात मथुरा के जजेज कॉलोनी निवासी सत्येंद्र यादव पुत्र वदन सिंह से हुई। सत्येंद्र पुलिस में सिपाही है। इन दिनों उसकी तैनाती इटावा में है। उन दोनों के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। सत्येंद्र की ओर से विवाह का प्रस्ताव दिया गया। परिवार की सहमति से झांसी स्थित एक होटल में उन दोनों ने शादी कर ली। 

कुछ समय तक दोनों में सब कुछ ठीक चलता रहा। कुछ समय बाद सत्येंद्र के बर्ताव में बदलाव आने लगा। विवाद होने पर छाया के पिता जब सत्येंद्र के गांव पहुंचे तब उनको पता चला कि सत्येंद्र पहले से शादीशुदा है। यह बात लौटकर उन्होंने छाया को बताई। यह सुनकर छाया के होश उड़ गए। दूसरी शादी की बात मालूम चलने पर दोनों में विवाद होने लगा। परेशान होकर छाया ने डीआईजी से गुहार लगाई। अफसरों के निर्देश पर सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी सिपाही सत्येंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी राजेश राय के मुताबिक, मुकदमा दर्ज करके छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें