फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी आज, शादियों की होगी शुरुआत

विज्ञापन
marriage season begion from today
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी आज, शादियों की होगी शुरुआत
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी का त्योहार मनाया जाएगा। पर्व पर घरों में गन्नों के मंडप सजाए जाएंगे और भगवान विष्णु का जागरण किया जाएगा। इसके साथ ही वैवाहिक सीजन भी शुरू हो जाएंगे। वहीं, मंदिरों में भी तुलसी शालिगराम के विवाह के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में देवोत्थान एकादशी की पूजा का बड़ा महत्व है। भगवान विष्णु के जागरण में श्रद्धालु उठो देव, बैठो देव अंगुरिया चटकाओ देव... का भी गायन करते हैं। प्रसाद में मौसमी फल व सब्जियां अर्पित की जाती है। वहीं, बृहस्पतिवार को बाजार में जगह - जगह गन्नों की बिक्री हुई। लोगों ने पूजन की सामग्री खरीदी। इधर, युवा ब्राह्मण महासंघ एवं तुलसी विवाहोत्सव महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को श्री सिद्धेश्वर मंदिर में दोपहर 2:30 बजे से भगवान श्री शालिगराम जी और तुलसी जू के विवाह का कार्यक्रम होगा। बृहस्पतिवार को मंदिर में मंडप सजाया गया। इसमें महिलाओं ने बुंदेली वैवाहिक गारियां हरे बांस मंडप छाए, तुलसी जू को शालिगराम जू ब्याहन आए आदि गाए। इस अवसर पर आचार्य हरीओम पाठक, महासंघ अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, महेश पांडेय, संजीव शर्मा, मनोज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें