झांसी। कोरोना वायरस के कारण अप्रैल और मई में होने वाले शादी समारोहों को अधिकांश परिवारों ने नवंबर - दिसंबर तक के लिए टाल दिया है। इस बार अप्रैल, मई और जून में शादी की जमकर तिथियां हैं। लेकिन लोगों का कहना है, कि सावधानी बरतना पहले जरूरी है।
कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है। इससे विवाह घर, ज्वैलरी, टैंट, लाइट, कपड़ा आदि अन्य वस्तुओं की दुकानें बंद हैं। यह तभी खुलेंगी, जब शासन से कोई नया निर्देश आएगा। ऐसे में जिन लोगों ने अपने यहां विवाह कार्य के लिए विवाह घर व ज्वैलरी निर्माण की बुकिंग करवाई है। वह अगली तय तिथियों तक के लिए स्थगित कर दी है। कई परिवारों ने बताया कि अब शादी कार्यक्रम दीपावली के बाद ही करेंगे। इस बार नवंबर व दिसंबर में भी वैवाहिक तिथियां ठीक - ठाक संख्या में है।
20 अप्रैल को बेटे की शादी थी, तैयारियां पूरी कर ली थीं। लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह कैंसिल कर दी गई और अब यह दीपावली के बाद होगी।
विजय जैन प्रदेश अध्यक्ष जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल
28 जून को बेटे की शादी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण अब यह शादी दीपावली के बाद ही करायी जाएगी। विवाहघर, बेकरी बुकिंग आदि को कैंसिल कर दिया है।
हेमंत चौधरी निवासी शहर गोलाकुआं
कोरोना वायरस के चलते सराफा बाजार खासा प्रभावित है। ज्वैलरी निर्माण क ी सैकड़ों बुकिंग कैंसिल हुई हैं। बाजार में इसका प्रभाव अक्तूबर - नवंबर तक रहेगा।
मुकेश अग्रवाल अध्यक्ष सराफा बाजार व्यापार कमेटी
अप्रैल माह की विवाह घर की पूरी बुकिंग कैंसिल हो गई हैं। लॉकडाउन आगे बढ़ने पर मई और जून भी प्रभावित हो सकता है। अब उम्मीद दिसंबर से ही है।
अनूप सहगल महामंत्री बुंदेलखंड विवाह घर एसोसिएशन
ये हैं शुभ मुहूर्त
अप्रैल - 14, 15,20,21,22,25,26,27
मई - 1, 2,3,4,5,6,7, 8, 9, 10,11,12, 13, 17,18,19, 23,24,
जून - 13,14, 15, 19,20,21, 25, 26,27, 28, 30
देवशयनी एकादशी एक जुलाई को है, जिसके साथ ही विवाह कार्य थम जाएंगे। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार देवोत्थान एकादशी 26 नवंबर को है। इसके साथ ही विवाह कार्य पुन: शुरू हो जाएंगे। नवंबर में 30 और दिसंबर में 1,2,6,7,8, 9,10,11, 12, 13 मांगलिक विवाह तिथियां हैं।