फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के विवाद में फायरिंग कर युवक का किया अपहरण

विज्ञापन
सूचना पर सक्रिया हुई पुलिस ने युवक को छुड़ाया। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
फायरिंग कर युवक का किया अपहरण
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को मारपीट के विवाद में कुछ युवकों ने पाल कॉलोनी पहुंचकर फायरिंग कर घर के सामने से युवक का अपहरण कर लिया। खबर मिलते ही सतर्क हुई पुलिस ने पीछा कर हंसारी के पास से युवक को छुड़ा लिया। पुलिस ने मौके से चार युवकों को भी हिरासत में लिया है। जबकि अन्य आरोपी भाग गए। पुलिस ग्यारह लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के पाल कॉलोनी निवासी सुरेंद्र रायकवार का रविवार को एक युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद सोमवार की सुबह करीब साढे़ दस बजे कुछ युवक पाल कॉलोनी पहुंचे। यहां घर के बाहर सुरेंद्र को देखकर मारपीट करने लगे। इसके बाद फायरिंग कर सुरेंद्र को आपे में डालकर ले गए। फायरिंग से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। परिजनों से अपहरण की सूचना मिलते ही सतर्क हुई पुलिस ने पीछा कर हंसारी के पास से युवक को छुड़ा लिया। पुलिस ने आपे सवार चार युवकों को हिरासत में लिया। जबकि अन्य आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी बाजार पुलिस ने सुरेंद्र के भाई पुष्पेंद्र की तहरीर पर सदर बाजार के सिमराहा निवासी नवीन, तालपुरा निवासी छोटू, ओरछा निवासी रवींद्र, करारी निवासी रवि अहिरवार, रोहित, पुलिया नंबर नौ निवासी आकाश अहिरवार, शिवम, करारी निवासी भानू, संजू अहिरवार, सोनू अहिरवार और दिगारा निवासी राहुल यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें