फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने वाले आरोपी सिपाही को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार दोपहर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलगंज में पड़ोसी युवक से विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले आरोपी सिपाही को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने सिपाही पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिया नंबर नौ स्थित रेलगंज मोहल्ला निवासी कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह यादव ललितपुर जिले में पुलिस लाइन में तैनात है। रविवार को पड़ोसी से कहासुनी के बाद उसने कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। साथ ही घर के बाहर खड़ी पड़ोसी जाहिद अली की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी सिपाही 24 मार्च से गैरहाजिर चल रहा था। ललितपुर पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक ने तस्करा भी दर्ज कराया था। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट बनाकर ललितपुर पुलिस अधीक्षक के पास भेजी गई है।
तमंचे को लेकर करता रहा बहानेबाजी
आरोपी के पास से बरामद तमंचा कहां से आया था, इसकी जानकारी सिपाही ने नहीं दी। पूछताछ में वह कभी दोस्त तो कभी मोहल्ले में मिलने की बात करता रहा। पुलिस उसकी बातों को झूठ मान रही है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तमंचे को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें