पुलिस ने मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- फोटो : ???? ????
मारपीट के बाद युवक पर झोंके फायर
झांसी। कोतवाली इलाके के गुदरी मोहल्ला में करीब छह उपद्रवियों ने युवक को घेरकर जमकर पीटने के बाद उस पर फायर झोंक दिए। युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बाद में भुक्तभोगी ने कोतवाली पहुंचकर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भुक्तभोगी गोलू वर्मा निवासी गुदरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह घर पर तभी कुछ लोग उसके घर आ धमके। इन लोगों ने उसे घेरकर पिटाई की। भुक्तभोगी के मुताबिक जाते समय इन लोगों ने उसके ऊपर फायर झोंका लेकिन, किसी तरह वह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। आरोपियों के फरार होने के बाद उसने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां से खाली खोखा बरामद किया है। कोतवाली इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक पर हमला हुआ लेकिन, फायरिंग की बात अभी संदिग्ध लग रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। भुक्तभोगी की तहरीर के आधार पर वीरू निवासी गुदरी, रवि एवं विवेक के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।