फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए दवाओं की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कोविड जांच के लिए भी काफी लोग आ रहे हैं। जांच में आए कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्तियों के लिए राज्य स्तर से दवाओं की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

कई मरीज अपने कोविड-19 के लक्षणों को छिपा रहे हैं। इस कारण जांच देर से हो रही है और फिर इलाज भी देर से शुरू हो पा रहा है। कुछ मामलों में तो जांच की रिपोर्ट आने से पहले लोगों की मौत हो रही है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर शासन की तरफ से लक्षणयुक्त व्यक्तियों के लिए अथवा जो रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए दवा की सूची जारी की गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि सूची में सुझाव के तौर पर बताया गया है कि लोग दिन में तीन-चार लीटर पानी पीएं। दिन में कम से कम तीन बार भाप लें, आठ घंटे सोएं, 45 मिनट तक व्यायाम करें, समय-समय पर ऑक्सीजन का स्तर जांचते रहें और यदि ऑक्सीजन का स्तर 90 प्रतिशत से नीचे जाता है तो डॉक्टर को दिखाएं।
ये है दवाओं की सूची
आइवरमेक्टिन की 12 मिलीग्राम की एक गोली दिन में खाने के बाद एक बार लगातार तीन दिन के लिए, एजिथ्रोमाइसिन की 500 मिलीग्राम एक गोली दिन में खाने के बाद एक बार लगातार तीन दिन के लिए, डॉक्सी 100 मिलीग्राम की गोली दिन में दो बार 10 दिन के लिए, क्रोसिन 650 मिलीग्राम दिन में चार बार तीन दिन के लिए या शरीर दर्द, बुखार आने पर, लिम्सी 500 मिलीग्राम रोज एक 10 दिन के लिए, जिंकोनिया 50 मिलीग्राम रोज एक 10 दिन के लिए, कैलसिरोल सचेट हफ्ते में एक बार छह सप्ताहों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें