फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद का महानगर में रहा मिलाजुला असर, कहीं खुली रहीं दुकानें

विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण व्यापारियों ने सदर बाजार में दुकानें बंद रखी।
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए व्यापार मंडलों की ओर से आयोजित की गई दो दिवसीय बाजार बंदी का पहले दिन सोमवार को मिलाजुला असर देखने को मिला। महानगर के कुछ बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं दूसरी ओर अन्य बाजारों में दुकानें खुली रहीं। महानगर के अंदरूनी हिस्सों में दुकानें खुली रहीं और कारोबार बदस्तूर जारी रहा।
विज्ञापन

रविवार को जनता कर्फ्यू के अभूतपूर्व रूप से सफल होने के बाद व्यापार मंडलों की ओर से सोमवार और मंगलवार को भी बाजार बंद रखने की अपील की गई थी। इससे महानगर के कई बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सीपरी बाजार, सदर बाजार, मानिक चौक, बजाजा बाजार, सिंधी तिराहा आदि बाजारों में दुकानों के शटर बंद रहे और सड़कों पर भी भीड़भाड़ नहीं रही। जबकि, बड़ाबाजार, सुभाष गंज में दुकानें खुली रहीं। प्रेमनगर में मिलाजुला असर देखने को मिला। वहीं, महानगर के अंदरूनी हिस्सों में दुकानें सुबह से ही खुली रहीं और दिन भर कारोबार जारी रहा। दुकानों पर आम दिनों से ज्यादा खरीदारी हुई। खासतौर पर शाम को खूब भीड़ उमड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें