फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज के इलाज में लापरवाही की गई और उसका खून निकाल लिया गया है। हंगामा बढ़ने पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। बाद में मामला शांत होने पर परिजन शव लेकर चले गए।
नंदनपुरा निवासी निहाल को नौ सितंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि निहाल का खून भी निकाला गया है। हंगामा बढ़ता देख कॉलेज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि निहाल को पैंक्रियाइटिस नामक बीमारी थी। ये बहुत गंभीर बीमारी होती है। मरीज की सामान्य मौत ही हुई है। परिजन जो भी आरोप लगा रहे वो गलत है। परिजनों से कहा गया था कि किसी भी प्रकार का संदेह है तो पोस्टमार्टम करा लें। हालांकि, बाद में परिजन शांत हो गए और शव लेकर चले गए। इस मामले में नवाबाद थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पहले परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। बाद में किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात लिखित में देकर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें