फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
नगर में हुई झमाझम बरसात ने कई दिनों से गर्मी से परेशन लोगों को राहत दी। अमर उजाला
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार की शाम शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इससे कई दिनों से उमस झेल रहे लोगों को राहत मिल गई। हालांकि, तेज बारिश से महानगर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे लोग परेशान रहे।
महानगर में पिछले कई दिनों से लोग उमस से परेशान थे। बीच- बीच में कई बार 10 से 15 मिनट बारिश हुई, लेकिन इससे ठंडक होने की जगह उमस और बढ़ गई। मगर, बृहस्पतिवार का दिन शहरवासियों के लिए राहत भरा रहा। सुबह से ही धूप नहीं खिली। दिन भर रुक- रुक कर ठंडी हवा चलती रही। लोगों को हर वक्त लगता रहा कि बारिश किसी भी वक्त शुरू हो सकती है। नतीजतन, शाम पौने पांच बजे से काले बादल छाने लगे। 15 मिनट में ही काली घटाओं के बीच बारिश शुरू हो गई। एक बार जो बारिश शुरू हुई तो तीन से चार घंटे तक उसने थमने का नाम नहीं लिया। इस बीच शहर में राई का ताजिया, गंधीगर का टपरा, सराय मोहल्ला, बाहर दतिया गेट, पठौरिया, थापक बाग, मेंहदी बाग, गल्ला मंडी रोड समेत कई मुहल्लों में जलभराव हो गया। नाले- नालियां उफना गए। कई घरों में पानी भर गया। बारिश के कारण सड़क पर हो गए गड्ढों में पानी भर गया। इससे सड़क से गुजरते वक्त वाहन चालक परेशान होते रहे। बारिश के शुरू होने पर तमाम लोग पानी से बचने के लिए इधर- उधर सुरक्षित जगह पर खड़े हो गए, लेकिन आखिरकार उनको भीगते हुए ही घर तक जाना पड़ा। इस बीच बिजली के आने जाने का भी सिलसिला बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का आंकड़ा छह सौ के पार
जनपद में बारिश का आंकड़ा छह सौ मिलीमीटर के पार हो गया है। बृहस्पतिवार को 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जनपद में औसत बारिश का आंकड़ा 825 मिलीमीटर का है। अगर बारिश इसी तरह मेहरबान बनी रही तो उक्त आंकड़े तक पहुंचना कठिन नहीं होगा। बृहस्पतिवार की बारिश के बाद जनपद में 630 मिलीमीटर पर बारिश का आंकड़ा पहुंच गया है। इसी तरह बुंदेलखंड के बांदा में 866 मिलीमीटर, जालौन में 342 मिलीमीटर, हमीरपुद में 545 मिलीमीटर, ललितपुर में 475 मिलीमीटर, महोबा में 520 मिलीमीटर व चित्रकूट धाम कर्वी में 384 मिलीमीटर बारिश अभी तक दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें