फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोहरे के चलते बरौनी समेत कई ट्रेनें भी की गईं निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 11123 ग्वालियर-बरौनी मेल दो दिसंबर से 27 फरवरी तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल तीन दिसंबर से 28 फरवरी के बीच सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। इसी क्रम में, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक दिसंबर से 23 फरवरी के बीच प्रत्येक सप्ताह के शनिवार व रविवार को नहीं चलेगी।
इसके अलावा, 12177 चंबल एक्सप्रेस का आगरा कैंट से मथुरा के बीच 6 दिसंबर से 10 जनवरी तक संचालन निरस्त रहेगा। शादियों के सीजन में प्रमुख गाड़ियों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस तीन महीने झांसी नहीं आएगी। इस अवधि में यह ट्रेन नई दिल्ली-ग्वालियर के बीच ही चलाई जाएगी। इसके अलावा रेल प्रशासन द्वारा कोहरे के चलते कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन भी निरस्त किया गया है। ताज एक्सप्रेस का एक दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक ग्वालियर से नई दिल्ली के बीच ही संचालन होगा। इसके अलावा, साप्ताहिक ट्रेन प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस 22198 का झांसी से कोलकाता के बीच 6, 13, 20 व 27 दिसंबर और तीन व 10 जनवरी को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार, कोलकाता से झांसी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 22197 का 8, 15, 22 व 29 दिसंबर और 5 व 12 जनवरी को संचालन निरस्त रहेगा। रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें