फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह में तमाम रोड़े, काम कैसे हों पूरे

Tue, 22 Aug 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
electricitty line jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

बिजली ढांचे को दुरुस्त करने के लिए महानगर में शुरू की गई 208 करोड़ की योजना का लगभग 98 प्रतिशत काम ठेकेदार कंपनी पूरा कर चुकी है। शेष काम में कहीं, नगर निगम, वन विभाग तो कहीं आम लोग रोड़े लगाए हुए हैं, इस वजह से काम अटका है। वहीं, विभाग के प्रबंध निदेशक ने 15 दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इससे ठेकेदार कंपनी के अधिकारी दुविधा में हैं।
महानगर में बढ़ते विद्युत लोड व वर्षों पुराने तारों के जाल को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने आरएपीडीआरपी (बुंदेलखंड पैकेज) व स्केडा (सुपरवीजन कंट्रोल एंड डाटा एक्यूसन प्रोग्राम) के अंतर्गत 208 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने कार्य को पूरा कराने का ठेका 20 जून 2014 को गाजियाबाद की कैपिटल इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया था। कंपनी को 31 मार्च 2017 तक काम पूरा करना था। मगर, अभी तक 98 प्रतिशत काम ही हो सका है। अधूरे काम को पूरा करने में नगर निगम, वन विभाग और आम लोग अड़चन पैदा कर रहे हैं, इसका प्रभाव नई हाइटेंशन लाइन और दो सबस्टेशनों को चालू करने पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

17 अगस्त को आगरा में हुई बैठक में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा ने कंपनी को 15 दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर कंपनी का भुगतान रोका जा सकता है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश कुमार ने बताया कि पुलिस के सहयोग के बिना काम करना मुमकिन नहीं है। इस वजह से छोटे-छोटे काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


जल्द समाधान निकलेगा
नगर निगम और वन विभाग से पत्राचार किया है। उम्मीद है कि जल्द ही समाधान हो जाएगा।
गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता
विद्युत वितरण खंड प्रथम

ये काम बाकी
-----------
- कसाई मंडी में साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र में बंच कंडक्टर तार और खंभे लगने हैं, मगर पब्लिक के विरोध के कारण डेढ़ किलोमीटर काम ही पूरा हो सका है।
- मेडिकल कॉलेज रोड पर विश्वविद्यालय चौकी से हनुमान मंदिर तक नगर निगम छह खंभे और तार खींचने के लिए नहीं दे रहा जगह।
- न्यू गल्ला मंडी सबस्टेशन से भगवंतपुरा को जोड़ा जाना है। खंभे लग गए हैं, लेकिन डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में वन विभाग तार नहीं खींचने दे रहा।
- हंसारी से बिजौली के बीच नई लाइन के दो खंभे लोग नहीं लगने दे रहे।
- हंसारी से मुन्नालाल सबस्टेशन तक आ रही नई हाइटेंशन लाइन के लिए इलाहाबाद बैंक से बेतवा क्लब के बीच सड़क चौड़ीकरण के चलते खंभे और तार नहीं खींच पा रहे।
- लक्ष्मी गेट और बड़ा बाजार के साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र में बंच कंडक्टर तार डालना।
- सिविल लाइन सबस्टेशन से खंडेराव गेट, टेलीफोन एक्सचेंज के लिए नए फीडर बनाने का काम।   
 
ये काम पूरे हुए
------------
- 100 केवीए के 127, 400 केवीए के 88 और 250 केवीए के 80 नए ट्रांसफार्मर लगे।
- 65 किलोमीटर अंडर ग्राउंड 11 केवीए हाइटेंशन केबल सबस्टेशनों के पास डाली गई।
- सबस्टेशनों पर पैनल और बीसीबी बदली गई।
- गल्ला मंडी, सीपरी बाजार और उन्नाव गेट पर लगे पांच एमवीए ट्रांसफार्मरों की जगह दस एमवीए के लगाए गए।
- 600 में 585 किलोमीटर एरियर बंच कंडक्टर केबल डाली गई।
- गल्ला मंडी और हाइडिल कॉलोनी में नया सबस्टेशन बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। यह सबस्टेशन अप्रैल में चालू हो जाएंगे।
- हंसारी से हाइडिल और दुनारा से गल्ला मंडी सबस्टेशन तक 33 केवीए नई हाइटेंशन लाइन डाली गईं।
- छह सबस्टेशनों से 20 नए फीडर बनाए गए।
यह काम बाकी
- 15 किलोमीटर एरियर बंच कंडक्टर तार डाला जाना है।
- गल्ला मंडी और हाइड्रिल कॉलोनी में बनाए जा रहे नए सबस्टेशन से नौ नए फीडर निकाले जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें