झांसी में शनिवार की दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर कई बार बरसात हुई। इससे काफी दिनों से गर्मी की मार से ?
झांसी। शनिवार की शाम हल्की बारिश के दौरान कई जगह फाल्ट हो गए। इससे गल्लामंडी, न्यू गल्लामंडी, जेल चौराहा, बिजौली सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इससे 50 से अधिक क्षेत्रों के लोग परेशान रहे।
बारिश के दौरान बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन पावर हाउस से गल्लामंडी सबस्टेशन आने वाली हाईटेंशन लाइन का केबल बक्सा कानपुर चुंगी के पास फट गया। इससे खुशीपुरा, तालपुरा, लक्ष्मीगेट, सागर गेट, कसाई मंडी, कपूर टेकरी, गल्लामंडी रोड, ओमशांति नगर, डड़ियापुरा, देव लाल चौबे का अखाड़ा, जुगयाना, घासमंडी, सागर गेट, शिवाजी नगर, नारायण बाग आदि क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। देर रात तक केबल बक्सा को दुरुस्त करने का काम जारी रहा। हालांकि, इस बीच हंसारी से आने वाली हाइटेंशन लाइन से उक्त क्षेत्रों को जोड़कर बिजली को चालू कर दिया गया। इसी तरह बिजौली सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली एक घंटे तक इंसुलेटर बर्स्ट होने के कारण बंद रही। इधर, शाम को हंसारी के टपरियन के निकट लूज हाइटेंशन तार को कसने के चले कार्य के दौरान सीपरी बाजार, जेल चौराहा और रानी महल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली एक घंटे से अधिक वक्त तक बंद रही।