फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: गाज गिरने से तीन की मौत, पांच झुलसे

Wed, 15 May 2019 09:21 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर/ तालबेहट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिले में अलग- अलग स्थानों पर गाज गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए। एक महिला गाज की धमक के चलते सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद की। झुलसे हुए लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा में बुधवार को दोपहर में अचानक घने बादलों के बीच बिजली कड़कने के साथ तेज बरसात होने लगी। इस बरसात से बचने के लिए खेतों में भैंस व बकरी चरा रहे तीन परिवारों के बच्चे, महिलाएं व पुरुष कुल सात लोग एक खेत पर आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

इसी दौरान उन सभी लोगों पर आसमान से गाज गिर पड़ी, जिससे मीरा (45) पत्नी पप्पू अहिरवार, आशा (13) व रागिनी (10) पुत्री फूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई। रंजना (15) पुत्री फूलचंद, रानी (12) पुत्री दिलीप, अज्जू (8) पुत्र दिलीप गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में दूसरे पेड़ के पास खड़े  पप्पू (50) पुत्र कल्लू अहिरवार भी झुलसकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन


हादसे की खबर सुनकर गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और जानकारी मिलने पर पुलिस व  सदर एसडीएम गजल भारद्वाज, सीओ सिटी राजा सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, तहसीलदार राजेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। गाज से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से झुलसी रंजना को चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। घायलों में पप्पू ने बताया कि वह अपनी पत्नी मीरा के साथ खेत पर भैंसें चराने गया था, तभी अचानक बारिश होने लगी, जिससे वह खेत में एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया, जबकि पत्नी व दूसरे परिवारों के बच्चे और महिलाएं भी पास में ही एक आम के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक तेज गरज के साथ बादलों से बिजली कड़कने की आवाज आई और वह बेसुध हो गया। उसे जिला अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में होश आया।

इसी तरह तालबेहट क्षेत्र में बुधवार की सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बेमौसम बरसात होने लगी और छोटे- छोटे ओले भी गिरे। इसी दौरान गाज गिरने से तीन महिलाएं झुलस गईं।  कुछ गांवों में तेज हवा के साथ पानी बरसा। ग्राम राजपुर के मजरा कोटरा में गाज गिरने से अपने घर में काम कर रही कृष्णा राजा (35)  पत्नी रामसिंह और उनके यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आईं महरौनी के ग्राम खुरा निवासी केसू राजा (19) पुत्री सुम्मेर सिंह झुलस गई।

इसी तरह पूराकलां थाने के समीप रहने वाली ममता (30) पत्नी रूपनारायण वंशकार गाज की धमक के चलते छत की सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गई। तीनों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। उनका सीएचसी में उपचार चल रहा है। दूसरी ओर बरसात के बाद तेज धूप निकल आने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो उठे।

ग्राम दैलवारा में गाज गिरने से दो बालिकाओं व एक महिला की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में चार लोग झुलसे हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन द्वारा मृतकों को प्रति व्यक्ति चार लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी।- राजेंद्र बहाहुर सिंह, तहसीलदार सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें