क्या है धारा 153(ए)
आईपीसी की धारा 153, 7(ए) उन लोगों पर लगाई जाती है, जो धर्म, भाषा, नस्ल वगैरह के आधार पर लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं। धारा 153 (ए) के तहत 3 साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। अगर ये अपराध किसी धार्मिक स्थल पर किया जाए तो 5 साल तक की सजा और जुर्माना भी हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल मीडिया पर किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
- किसी धर्म समुदाय से जुड़ी तस्वीरों को कोई अप्रिय टिप्पणी न करें।
- किसी ग्रुप में ऐसी हरकत होने पर तत्काल उसे डिलीट करें
- फेसबुक पेज पर ऐसे लोगों से कतई दोस्ती न करें।
- किसी भी विवादित मसले पर टिप्पणी से बचें।