फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का तीखा मिजाज बरकरार

Mon, 15 May 2017 12:51 AM IST
jhansi
विज्ञापन
sun, jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

मौसम के मिजाज में तीखापन बरकरार है। रविवार को धूप में तल्खी रही, जिससे पारा और चढ़ गया। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 45.6 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से पारे का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। इसमें जल्द ही राहत के आसार भी नहीं हैं।
मौसम का तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। तापमान लगातार आगे की ओर खिसक रहा है। रविवार को भी दिन भर चटख धूप खिली रही और गर्म हवाएं चलती रहीं। शाम को हल्के बादल छाने से थोड़ी राहत मिली, परंतु लोगों को गर्म हवाओं से छुटकारा नहीं मिला। मौसम के इस मिजाज से गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया था, जो शनिवार को बढ़कर 45.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। जबकि, रविवार को अधिकतम तापमान 45.06 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि बुधवार तक मौसम का यही स्थिति रहने की संभावना है। इससे गर्मी में वृद्धि होगी। हालांकि, बीच में हल्के बादल छाने के भी आसार हैं। लेकिन, वह गर्मी से ज्यादा राहत नहीं दे पाएंगे। अभी बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें