फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी शरद सचान का स्थानांतरण

Mon, 15 May 2017 12:48 AM IST
jhansi
विज्ञापन
up goverment, jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। शासन ने रविवार को पुलिस उप महानिरीक्षक शरद सचान का स्थानांतरण कर दिया। उन्हें नई तैनाती प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ में दी गई है। जबकि, उनके स्थान पर झांसी रेंज में जवाहर को भेजा गया है। डीआईजी के स्थानांतरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री / जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा था कि कुछ अधिकारियों का मन अभी भी नहीं बदला है। वह पुराने ढर्रे पर ही काम कर रहे हैं। दल विशेष के नेताओं से इनकी नजदीकियां भी हैं। ऐसे अफसरों पर कार्रवाई होगी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन, रविवार को शासन ने डीआईजी शरद सचान का स्थानांतरण कर दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि मंत्री का इशारा डीआईजी शरद सचान की ओर था। उल्लेखनीय है कि शासन ने प्रदेश में 31 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया, जिसमें झांसी में भी फेरबदल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें