राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत हुई दौड़ में मानसी और ममता सबसे तेज दौड़ीं। सीनियर व जूनियर बालिका एवं बालक वर्ग की दौड़, पैदल चाल, गोला फेंक, डिस्कस फेंक, हैमर, भाला फेंक, ऊंची और त्रिकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया।
सीनियर बालिका वर्ग में सौ मीटर दो सौ मीटर और चार सौ मीटर दौड़ में मानसी साहू, आठ सौ मीटर, पंद्रह सौ मीटर, तीन हजार मीटर और क्रास कंट्री दौड़ में ममता, तीन हजार मीटर पैदल में अंजली पाल, गोला, डिस्कस और हैमर फेंक में फरीना बानो, भाला फेंक में पूनम प्रजापति, लंबी कूद में प्रियंका, ऊंची कूद में जैनब खान और त्रिकूद में प्रियंका विजयी रहीं।
जूनियर बालिका में सौ मीटर दौड़ में वर्षा रैकवार, दो सौ मीटर दौड़ में पूजा गौतम, चार सौ मीटर दौड़ में रजनी अहिरवार, आठ सौ मीटर, पंद्रह सौ मीटर, तीन हजार मीटर दौड़ में वर्षा पाल, तीन हजार मीटर पैदल में रागिनी अहिरवार, गोला, डिस्कस, हैमर फेंक में रिवा कौसर, भाला फेंक में किरन रायकवार, लंबी कूद में वर्षा, ऊंची कूद में रागिनी जीतीं। सब जूनियर बालिका में सौ मीटर दौड़ में निधि चौधरी, दो सौ मीटर दौड़, चार सौ मीटर दौड़ में रश्मि रैकवार, आठ सौ मीटर दौड़ स्नेहा पटेल, गोला फेंक में सोनल सिंह, डिस्कस फेंक में किरन सेन, लंबी कूद, ऊंची कूद में कोमल रैकवार विजयी रहीं।
सीनियर बालक में सौ मीटर दौड़ में अरविंद कुमार, दो सौ मीटर और चार सौ मीटर दौड़ में अभिनव प्रताप सिंह, आठ सौ मीटर, पंद्रह सौ मीटर दौड़ और तीन हजार मीटर पैदल में प्रहलाद, क्रास कंट्री दौड़ और तीन हजार मीटर दौड़ में नीलेश तिवारी, गोला और डिस्कस फेंक में राहुल पंडित, हैमर फेंक में विशाल प्रजापति, भाला फेंक में सत्येंद्र, लंबी कूद में नीलू राजपूत ऊंची कूद में वीरू यादव विजेता रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में सौ मीटर दौड़ में अंकित सक्सेना, दो सौ मीटर दौड़ में सानू खान, चार सौ मीटर और आठ सौ मीटर दौड़ में आकाश, गोला फेंक और डिस्कस फेंक में नितिन यादव, लंबी कूद में आशीष गुप्ता और ऊंची कूद में वासिक विजेता रहे।
प्रतियोगिता के समापन समारोह पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि खेलों में भाग लेना ही महत्वपूर्ण है। हार और जीत तो जीवन का अंग है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल सिंह यादव, सुनीता तिवारी रामकिशोर, संजय लोगसन आदि मौजू रहे। संचालन अजय सिंह व आभार ब्रजेंद्र कुमार शुक्ला ने किया।