झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे की जयंती मनाई गई। ऑनलाइन बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता ने कहा कि शहीद मंगल पांडे की तरह हम सभी को क्रांति का बिगुल बजाना है और भारत को विश्व गुरु बनाना है। इसके लिए आत्म निर्भर बनना जरूरी है।
महानगर मंत्री जय श्रीवास्तव ने कहा कि मंगल पांडे के प्रयास ने ही भारत की स्वतंत्रता की आधार शिला रखी थी। प्रत्येक कार्यकर्ता उनके जीवन से प्रेरणा ले। बैठक में संगठन मंत्री अजय यादव, अजय शंकर तिवारी, डॉ. मानवेंद्र सिंह, हर्षदीप सिंह, जयवर्धन मिश्रा, साहिबा वर्मा आदि मौजूद रहीं। इधर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी लाखन सिंह अस्ता ने मंगल पांडे क ी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार परिहार, बिरजू कुशवाहा, संजय राजपूत आदि मौजूद रहे।