फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैगन मरम्मत कारखाने को कराया सैनिटाइज

विज्ञापन
train - फोटो : train
विज्ञापन
झांसी। भारतीय रेल के लिए सबसे ज्यादा वैगन बनाने वाले वैगन मरम्मत कारखाने को रविवार को मोटर युक्त ट्राली और स्प्रे मशीनों से सैनिटाइज कराया गया। इस मौके पर मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर गौरव के निर्देशन में कोने-कोने में छिड़काव कराया गया। इस दौरान कारखाने में एडमिन बिल्डिंग, समस्त शॉप, कार्यालय, लेखा विभाग में आरके रिछारिया, गौरीशंकर ने सैनिटाइजेशन कराया। कारखाने में बिना मास्क प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को हैंड सैनिटाइजर दिया गया है। इसके साथ मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय के शिशु सदन में महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय का उद्घाटन कामकाजी महिला सशक्तिकरण संगठन की सदस्याओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें